फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन के दौरान पालिका कर्मियों से मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिटाइजेशन के दौरान पालिका कर्मियों से मारपीट, हंगामा
विज्ञापन

मोदीनगर। नगर के निवाड़ी रोड पर शुक्रवार को सैनिटाइजेशन के दौरान एक कपड़ा शोरूम के कर्मचारियों ने पालिका कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। विरोध में पालिका कर्मियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते हुए धरना दिया। हंगामे के बीच पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर पालिका कर्मियों को शांत कराया। पालिका कर्मियों ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर के उक्त क्षेत्र में कोरोना संक्रमित की मौत होने के बाद से नगर पालिका की ओर से शुक्रवार को सैनिटाइजेशन किया जा रहा था। नगर पालिकाकर्मी जितेंद्र, राकेश और परवेज कुरैशी एक-एक स्थान को सैनिटाइज कर रहे हैं। बताया गया कि इसी बीच वहां स्थित एक कपड़े के शोरूम में केमिकल के कुछ छींटे चले गए। आरोप है कि इस पर शोरूम पर मौजूदा लोग आगबबूला हो गए और पालिका कर्मियों के साथ मारपीट व बदसलूकी कर दी। घटना से गुस्साए पालिका कर्मियों ने विरोध में हंगामा शुरू कर दिया और शोरूम के बाहर धरने पर बैठ गए। आंदोलनकारी पालिका कर्मचारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई होने तक वहां से हटने से इनकार कर दिया। काफी देर तक हंगामा प्रदर्शन होता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। पालिका कर्मियों ने चेताया है कि वह किसी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें