फरीदनगर में सभासदों ने किया बोर्ड बैठक का बहिष्कार
मोदीनगर। फरीदनगर नगर पंचायत की शुक्रवार को बुलाई गई बोर्ड बैठक का सभासदों ने बहिष्कार कर दिया। कोरोना काल में बोर्ड बैठक बुलाने पर सभासदों ने चेयरमैन और ईओ की मंशा पर सवाल उठाए। बता दें कि इससे पहले भी सभासद गत वर्षों के लेखाजोखा नहीं देने पर बोर्ड बैठक में हंगामा कर चुके है।
फरीदनगर नगर पंचायत की ओर से शुक्रवार को नगर पंचायत की बोर्ड बैठक बुलाई गई थी। बैठक की जानकारी सभासदों को लगी तो उन्होंने धारा144 लागू होने तथा कोरोना संक्रमण के कारण बैठक स्थगित करने की मांग की। आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी। जिस पर शुक्रवार को सभासदों ने हंगामा करते हुए बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है। वहीं अधिशासी अधिकारी ने बोर्ड बैठक नहीं होने पर गोलमोल जबाव दिया। पत्र पर इजहार खां, नफीस अलवी, मोसीना, गुलजार, आरिफ,सुमिता देवी, रेखा, सुमित, सतपाल तथा सुमित सैनी आदि सभासदों के हस्ताक्षर है।