बदमाशों ने महिला के खाते से 1.7 लाख रुपये उड़ाए
मोदीनगर। कस्बा निवाड़ी निवासी एक महिला के बैंक खाते से साइबर बदमाशों ने 1.7 लाख रुपये उड़ा दिए। बैंक से मेसेज आने पर महिला को घटना की जानकारी लगी। करीब बीस दिन से महिला घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगा रही है।
कस्बा निवाड़ी निवासी अंजू पत्नी सुनील त्यागी का कस्बा स्थित एक बैंक में बचत खाता है। बताया गया कि बीत महीने की 28 तारीख को उनके पास खाते से किसी अन्य एकांउट में 1.7 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन का मेसेज आया। अंजू बैंक गई तो उनके खाते से किसी अन्य खाते में रकम ट्रांसफर होने की पुष्टि हो गई। महिला ने थाने में घटना की तहरीर दी। महिला का आरोप है कि वह तब से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रही है। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं मामले की जानकारी लेने के लिए निवाड़ी पुलिस को फोन किया गया तो थाने का सीयूजी तथा एसएचओ को प्राइवेट नंबर बंद मिला।