फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में छेड़छाड़ कर रहे युवक को एमबीए की छात्रा ने पीटा

विज्ञापन
Greater Manchesyet Police launch new posters as part of Rape Awareness Week. Corporate and Media Imaging Corporate Communications Branch Greater Manchester Police 0161 856 2777 Picture Desk 0161 856 2279 - फोटो : Chris Oldham
विज्ञापन
ऑटो में छेड़छाड़ कर रहे युवक को एमबीए की छात्रा ने पीटा
विज्ञापन

मोदीनगर। थानाक्षेत्र स्थित मोदीनगर-निवाड़ी रोड पर चलने वाले ऑटो में सवार युवती से रविवार सुबह एक मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने ऑटो में ही आरोपी की धुनाई कर दी। इसी बीच मनचला मौका देखकर ऑटो से कूदकर भाग निकला। घटना के बाद लोगों ने आरोपी का पीछा किया, मगर वह हाथ नहीं आया। पीड़िता बगैर शिकायत किए वहां से चली गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एमबीए की छात्रा किसी काम के लिए रविवार को ऑटो से मोदीनगर के बाजार जा रही थी। बराबर में बैठा एक युवक उससे छेड़छाड़ करने लगा। शुरू में युवती ने उसे नजरअंदाज किया मगर उसकी हरकत बढ़ी तो युवती ने उसकी धुनाई कर दी। शोरशराबे के बीच चालक ने ऑटो की रफ्तार धीमी की तो आरोपी कूदकर फरार हो गया। मौके पर जमा भीड़ ने उसका पीछा भी किया, मगर पकड़ने में सफलता नहीं मिली। युवती बगैर कार्रवाई कराए वहां से चली गई। पुलिस ने जानकारी से इनकार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें