फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस में एमकॉम की छात्रा से छेड़छाड़, दो मलचलों को यात्रियों ने दबोचा, एक कूदकर भागा

विज्ञापन
रेप
विज्ञापन
चलती बस में एमकॉम की छात्रा से छेड़छाड़, दो मलचलों को यात्रियों ने दबोचा, एक कूदकर भागा
विज्ञापन

मोदीनगर। गाजियाबाद से मेरठ जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस में सोमवार को एमकॉम की छात्रा से तीन मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने मोदीनगर थाने के पास बस के पहुंचते ही साहस दिखाकर विरोध किया और शोर मचा दिया। इसके बाद बस सवार अन्य यात्रियों ने मनचलों को पकड़कर धुन दिया और दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि तीसरा आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर बस से कूदकर भाग गया। छात्रा ने थाने में घटना की तहरीर दी।
मेरठ जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती एमकॉम कर रही है। वह सोमवार को रोडवेज की अनुबंधित बस द्वारा गाजियाबाद की ओर से अपने गांव लौट रही थी। आरोप है कि बस में सवार के नशे में बुरी तरह धुत तीन युवक उससे छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा ने उन्हे समझाने का प्रयास किया मगर वह अपनी करतूत से बाज नहीं आए। बस इसी दौरान मोदीनगर थाने के पास पहुंची तो छात्रा ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर शोर मचा दिया। जिसके बाद बस में सवार अन्य यात्रियों ने मनचलों को पकड़कर जमकर धुन दिया। शोरशराबे के बीच एक आरोपी बस से कूछकर भाग गया। पिटाई करने के बाद लोगों ने दो आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़िता ने थाने में घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को रफा-दफा करने में लगी पुलिस
पकड़े गए और फरार आरोपी की पहचान हो गई। आरोप है कि मनचलों की पहचान होने के बाद पुलिस मामले को रफादफा करने में लग गई। छात्रा देर शाम तक बैठने के बाद अपने परिजनों के साथ घर चली गई। पुलिस की कार्यशैली ने प्रदेश की मिशन शक्ति कार्यक्रम पर सवाल खड़ा कर दिया है। वहीं कस्बा चौकी प्रभारी मोहन सिंह का कहना है कि छेड़छाड़ की जानकारी मिली है। जांच मुझे दी गई है या नहीं इसका पता करने के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी। अभी क्षेत्र में चेकिंग पर हूं, थाने पहुंचने पर ही मामला देखूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें