फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रंगाई फैक्टरी का बॉयलर फटा, एक घायल

विज्ञापन
कलछीना गांव में रंगाई फैक्टरी का बायलर फटा - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
अवैध रंगाई फैक्टरी का बॉयलर फटा, एक घायल
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर थानांतर्गत कलछीना गांव में घनी आबादी के बीच चल रही अवैध रंगाई फैक्टरी का बॉयलर मंगलवार देर शाम तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे फैक्टरी का टीन शेड उड़कर आसपास के घरों में जा गिरा। चपेट में आकर गुलिस्ता नाम की महिला घायल हो गई। धमाके से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई।
कलछीना गांव निवासी शहजाद पुत्र शमशाद गांव में ही रंगाई फैक्टरी चलाता है। घनी आबादी के बीच बनी अवैध फैक्टरी में दर्जनों मजदूर काम करते हैं। बताया गया कि मंगलवार देर शाम फैक्टरी का बॉयलर तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे फैक्टरी का टीन शेड उड़कर आसपास के मकानों पर जा गिरा। जिसकी चपेट में आकर गुलिस्ता नाम की महिला घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों के अनुसार गांव में करीब दो दर्जन फैक्टरी अवैध रूप से संचालित की जा रही है। इनमें से कई पर बिजली विभाग भी छापा मार चुका है। मगर उसके बावजूद भी कारखानों को बंद नहीं किया गया। मंगलवार देर शाम हुए हादसे को पुलिस छुपाती रही। पुलिस ने पहले तो टिनशेड गिरने का कारण फैक्टरी का बोल्ट टूटना बताया। बाद में जब ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ा तो पुलिस ने बॉयलर फटने की बात स्वीकारी। देर शाम एसपी देहात डॉ. ईरज राजा मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि फैक्टरी कलछीना निवासी शहजाद द्वारा संचालित की जा रही थी। घनी आबादी के बीच फैक्टरी संचालित होने की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखा फैक्टरी में आग लगने से दस लोग जल गए थे जिंदा
बखरवा गांव में बीते वर्ष पांच जुलाई को आबादी के बीच संचालित एक अवैध पटाखा फैक्टरी में तेज धमाके साथ आग लग गई थी। जिसमें दस लोग जिंदा जल गए थे। आठ की मौके पर मौत हो गई थी तो दो ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की सांठगांठ से अवैध कारखानों का संचालन घनी आबादी के बीच किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें