फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय हत्याकांड में वांछित इनामी वृद्घा ने कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय हत्याकांड में वांछित इनामी वृद्घा ने कोर्ट में किया सरेंडर
विज्ञापन

मोदीनगर। नगर के बहुचर्चित अक्षय सांगवान हत्याकांड में वांछित चल रही 15 हजार की इनामी वृद्घा अरुणा देवी ने पुलिस को चकमा देकर बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस वृद्घा की संपत्ति की कुर्की की तैयारी में थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इसी हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी कुलदीप को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब तक अक्षय हत्याकांड से जुड़े दर्जनभर से अधिक आरोपी जेल जा चुके है। हत्याकांड में एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर की कृष्णापुरी कॉलोनी में 24 अगस्त को रंजिश में अक्षय सांगवान की घर बुलाकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। अक्षय के पिता जितेन्द्र सांगवान ने दो साजिशकर्ता सहित कुल आठ लोगों को नामजद किया था। विवेचना के दौरान कई नाम और प्रकाश में आने के बाद आरोपियों की संख्या बढ़ती गई। जिसमें कई आरोपी हत्या से पहले ही जेल में थे। इसके अलावा कई आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया। हत्या की साजिश रचने में वृद्घा अरुणा देवी वांछित चल रही थी। पुलिस ने उन पर 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस के अनुसार अरुणा ने अपने पुत्र दीप्पन की हत्या का बदला लेने के लिए जमीन बेचकर भाड़े के हत्यारों से अक्षय की हत्या कराई थी। हत्या की साजिश रचने में वृद्घा की पुत्री और दामाद भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें