फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, 3 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, 3 घायल
विज्ञापन

मोदीनगर। थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर बुधवार शाम खंजरपुर गेट के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक सवारों में से एक-एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को नगर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद हापुड़ मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया।
मूलरूप से हापुड़ जिले के ततारपुर निवासी प्रशांत वर्मा (24) वर्तमान में लोनी में रह रहे थे। बताया गया कि बुधवार शाम प्रशांत अपने भांजे राजेश उर्फ राजू के साथ बाइक से ततारपुर से लोनी लौट रहे थे। खंजरपुर गेट के सामने सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में प्रशांत वर्मा की मौत हो गई और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी ओर, बाइक सवार आशीष (23) पुत्र प्रदीप मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर की मौके पर मौत हो गई व उसके अन्य सवार साथी साजिद और अंकित निवासी सुजानपुर अखाड़ा थाना भोजपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एसएचओ का जयकरण सिंह का कहना है कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर तड़पते रहे घायल
बुधवार शाम खंजरपुर गेट के सामने हुए हादसे के बाद हापुड़ रोड पर भीषण जाम लग गया। सड़क के बीचोंबीच पड़े घायल काफी देर तक तड़पते रहे। वाहन सवार लोग वहां से गुजरते रहे लेकिन किसी ने मदद नहीं की। करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें