फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी चेक देकर व्यापारी से 52 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी चेक देकर व्यापारी से 52 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन

मुरादनगर। फर्जी चेक देकर एक व्यापारी से 52 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। बुधवार को दोबारा युवती चैक लेकर सामान लेने आई तो व्यापारी ने उसे पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मैन बाजार स्थित कुम्हारियान कॉलोनी निवासी वैभव की गीत इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। बताया कि 16 अक्तूबर को एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एक कंपनी का अधिकारी बताया। उसने वैभव से कहा कि हमें कुछ बिजली का सामान चाहिए। लिस्ट व्हाट्सएप पर भेज दी है, सामान लिस्ट में दिए गए पते पर भिजवा दो और अपना चेक ले जाना। वैभव ने सामान भिजवा दिया और वह 52 हजार का चेक ले आया। इसके बाद वैभव ने चेक बैंक में लगा दिया। तीन दिन बाद बैंककर्मियों ने बताया कि चैक फर्जी है। यह बात वैभव ने फोन करने वाले व्यक्ति को नहीं बताई। बुधवार को एक युवती उसकी दुकान पर पहुंची और 34 हजार का चेक देकर बिजली का सामान मांगा। वैभव ने युवती को बातों में लगाकर सूचना पुलिस को दी। एसएचओ का कहना है कि युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें