फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से बच्चे की मौत
विज्ञापन

मुरादनगर। स्कूल की दीवार पर चढ़कर खेलते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बच्चा झुलस गया। गंभीर हालत में बच्चे को गाजियाबाद रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रावली में हरियाणा के सोनीपत निवासी सोमवीर कोल्हू पर मजदूरी करते हैं। उनका परिवार उन्हीं के साथ ही रहता है। बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे सोमवीर का बेटा कृष्ण (10) खेलता हुआ एक स्कूल की दीवार पर चढ़ गया। जैसे ही बच्चा स्कूल की दीवार पर खड़ा हुआ ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। बच्चा हाईटेंशन लाइन से चिपक गया था। मौके पर पहुंची पुलिस व अन्य लोगों ने किसी तरह बच्चे को हाईटेंशन लाइन से हटाया और आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत होने पर उसे गाजियाबाद रेफर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें