फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने निकाली भैंसा बुग्गी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने निकाली भैंसा बुग्गी यात्रा
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों ने एक समान मुआवजा और अन्य कई मांगों को लेकर शुक्रवार को भैंसा बुग्गी यात्रा निकाली। साथ ही एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य बंद करा दिया। किसानों और पुलिस में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

निर्माणाधीन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे से जुड़े किसान एक समान मुआवजे की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। वे भोजपुर के मुरादाबाद गांव में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को किसानों ने पूर्व घोषणानुसार धरनास्थल से भैंसा बुग्गी यात्रा निकाली। यात्रा करीब छह किमी तक निकाली गई। किसानों ने भोजपुर में चल रहा एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य बंद करा दिया। इस दौरान किसानों और पुलिस की बीच झड़पे भी हुई। मौके पर पहुंचे एसडीएम आदित्य प्रजापति ने किसानों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद दोनों पक्षों में आज शनिवार को तहसील मुख्यालय पर वार्ता के लिए सहमति बन गई। इस दौरान बबली गुर्जर, सतीश राठी, रणवीर दहिया, हाजी अल्ताफ, अनिल चौधरी, ब्रजवीर, महेश प्रधान, दलवीर सिंह, कर्म सिंह, सुधीर चौधरी, हेम सिंह प्रधान और प्रिंस कंसल समेत सैकड़ो किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें