फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने कर ली दरोगा के ही मकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने कर ली दरोगा के ही मकान में चोरी
विज्ञापन

मुरादनगर। गंगा विहार कॉलोनी में मंगलवार रात चोरों ने एक दरोगा के मकान का ताला तोड़कर कैश और जेवरात साफ कर दिए। वारदात के वक्त परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गंगा विहार में संजय सिंह परिवार सहित रहते है। वह यूपी पुलिस में दरोगा है और उनकी संभल में पोस्टिंग है। दरोगा संजय सिंह ने बताया कि वह मंगलवार को परिवार के साथ दिल्ली एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब साढ़े बारह बजे लौटे तो देखा मकान के गेट का ताला टूटा पड़ा है और अंदर सारा सामान बिखरा है। चोर अलमारी तोड़कर सेफ से 48 हजार रुपये, करीब दो लाख के जेवरात और अन्य कीमती सामान ले गए। वारदात की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। एसएचओ ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है, जिससे चोरों का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें