फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीआरपीएफ के ट्रक में घुसी कार, विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआरपीएफ के ट्रक में घुसी कार, विवाहिता की मौत
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र में किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में कार आगे जा रहे सीआरपीएफ के ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए गाजियाबाद भेजा गया, जहां विवाहिता को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

खतौली निवासी कमल कुमार पुत्र कृष्णपाल सिंह बीमाकर्मी है। बताया गया कि शनिवार को कमल कुमार अपनी पत्नी आरोही उर्फ प्रियंका 25 और अपनी छह वर्षीय पुत्री के साथ कार द्वारा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से होते हुए दिल्ली की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह भोजपुर टोल प्लाजा से आगे पहुंचे तभी किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे सीआरपीएफ के ट्रक में जा घुस गई। किसी तरह घायलों को क्षतिग्रस्त कार से निकालकर उपचार के लिए गाजियाबाद भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने आरोही उर्फ प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। कमल की हालात चिंताजनक बनी हुई। हादसे में बच्ची भी मामूली रूप से चोटिल हो गई। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि सीआरपीएफ के ट्रक चालक मनोज कुमार ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभी मृतका पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें