फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक विकास के लिए जरूरी है महिला सशक्तीकरण : रामनाथ कोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक विकास के लिए जरूरी है महिला सशक्तीकरण : रामनाथ कोविंद
विज्ञापन

मोदीनगर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि महिला सशक्तीकरण सामाजिक विकास के लिए जरूरी है। हमारी बेटियां उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। मैंने अधिकतर विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में यह देखा है कि स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थियों में बेटियों की संख्या अधिक है। बेटियों का यह शानदार प्रदर्शन, भविष्य के विकसित भारत की सुनहरी तस्वीर प्रस्तुत करता है। नई शिक्षा नीति युवाओं को नवाचार के लिए सक्षम बनाएगी। कोरोना काल में भारत ने अपने अलावा अन्य देशों की भी मदद की है। इस बात का लोहा दुनिया ने माना।
डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी के छठे दीक्षांत समारोह में भाग लेने आए पूर्व राष्ट्रपति ने पीएचडी और अन्य कोर्स के विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि भारत विश्वगुरु बनने की राह पर अग्रसर है, मगर मेरी नजर में तो भारत विश्वगुरु बन चुका है। अगले दो तीन वर्षों में हमारी अर्थव्यवस्था तीन ट्रिलियन तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

इन्हें मिली डिग्री और मेडल
दीक्षांत समारोह में 12 छात्रों को पीएचडी, 51 छात्रों को स्वर्ण पदक, 32 छात्रों को रजत पदक तथा 33 छात्रों को कांस्य पदक प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त बिजनेस डेवलपमेंट, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के डायरेक्टर प्रमित कुमार गर्ग और एडिशनल सॉलीसीटर जनरल ऑफ इंडिया सजंय जैन को मानद पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। सभी लोगों को विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. वीके द्विवेदी द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई कि वे सभी समाज और राष्ट्र के हित में अपनी शिक्षा का सदैव सदुपयोग करेंगे। यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. डीके मोदी ने यूनिवर्सिटी के क्रियाकलापों के बारे में बताया। पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविंद को रेनू मोदी ने शॉल भेंट किया। इस अवसर जिलाधिकारी राकेश कुमार, डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार, उपजिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला, एकेटीयू के पूर्व कुलपति डॉ. आरके खंडाल, मानव मोदी, रेनू मोदी, नव्या मोदी, राजीव सक्सेना, मेघराज मौजूद रहे।
दिव्यांग छात्रा बनी मिसाल
जनपद बागपत के गांव बड़ा निवासी कोमल चौहान दिव्यांग है। उनके दोनों हाथों की हथेलियां नहीं है। उन्होने डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी से पॉलीटेक्निक में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पूर्व राष्ट्रपति ने कोमल को सम्मानित करते हुए उनके जब्जे को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन

मोदीनगर के जाम और व्यंजनों की चर्चा की
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि मोदीनगर से उनकी पुरानी यादें जुड़ी हैं। राष्ट्रपति बनने से पहले दिल्ली से हरिद्वार या देहरादून आवागमन के दौरान मोदीनगर उनका रास्ता रोकता था। चुटकी लेते हुए कहा कि यहां के लोग नहीं बल्कि मोदीनगर का जाम उनका रास्ता रोकता था। मोदीनगर के व्यंजनों की भी उन्होंने तारीफ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें