फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर बवाल, 12 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर बवाल, 12 पर केस दर्ज
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर गांव में शनिवार रात तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव हुआ। बवाल में दोनों तरफ के लोग चोटिल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लाठी चलाकर बवाल करने वालों को खदेड़ा। पुलिस की ओर से 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

भोजपुर गांव में छोटी मस्जिद के पास समीर व दिलशाद परिवार सहित रहते हैं। दोनों पड़ोसी हैं। शनिवार रात समीर और दिलशाद के बीच तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद हो गया और दोनों पक्ष लाठी-डंडों लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। इसी बीच सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के खदेड़ने पर मामला शांत हुआ। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि उपनिरीक्षक ओमपाल की ओर से मोहम्मद गुलफाम, फरमान, सरफराज, मेहराज, दिलशाद, नदीम, शमीम, नईम और मुस्तकीन सहित 12 लोगों के खिलाफ बलवे का मामला दर्ज कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें