फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में होटल की पहली मंजिल से गिरा व्यक्ति, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में होटल की पहली मंजिल से गिरा व्यक्ति, गंभीर
विज्ञापन

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौपला स्थित एक होटल में ठहरा व्यक्ति बृहस्पतिवार रात होटल की प्रथम मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यक्ति दो दिन से अपने साथियों के साथ होटल में ठहरा हुआ था। व्यक्ति ने अपने साथियों पर बंधक बनाकर हत्या करने का प्रयास का आरोप लगाया है। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन

नगर के समीपवर्ती मेरठ स्थित थाना परतापुर क्षेत्र के गावड़ी गांव निवासी प्रदीप अपने कुछ साथियों संग राज चौपला स्थित एक होटल में दो दिन से ठहरे हुए थे। बृहस्पतिवार देर रात प्रदीप कुमार संदिग्ध परिस्थिति में होटल की प्रथम मंजिल पर लगी फेंसिंग को तोड़ते हुए सड़क पर जा गिरे । घायल को तत्काल पास ही स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि साथियों ने उन्हे शराब पिलाकर कमरे में बंधक बना लिया और हत्या का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदीप के आक्रोशित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें