फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती को सूर्य ग्रहण के दौरान बाहर किया खड़ा, सात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती को सूर्य ग्रहण के दौरान बाहर किया खड़ा, सात पर केस
विज्ञापन

मोदीनगर। नगर से सटे एक गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। ससुराल वालों ने प्रताड़ना देने के लिए पांच माह की गर्भवती महिला को सूर्य ग्रहण में खड़े रखा। गर्भवती ने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने महिला के तहरीर पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक युवती की शादी थाना क्षेत्र के दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। बताया गया कि ससुराल वाले शादी में मिले दान दहेज से नाखुश थे और दहेज की मांग को लेकर आए दिन विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल को काफी समझाया मगर उत्पीड़न जारी रहा। इसी बीच महिला गर्भवती हो गई। इसके बाद भी उत्पीड़न जारी रहा। आरोपियों ने बीते दिन महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष विजय यादव का कहना है कि महिला की तहरीर पर पति, सास, ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज और यौन उत्पीड़न सहित अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें