फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल में ले जा रहे युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल में ले जा रहे युवक को पकड़ा
विज्ञापन

मोदीनगर। गोविंदपुरी क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी किशोरी को सोमवार दोपहर बहला-फुसलाकर ले जा रहे एक संप्रदाय विशेष के युवक को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। आरोपी किशोरी को होटल ले जा रहा था, इसी बीच हिंदू संगठन की उस पर निंगाह पड़ गई। आरोपी काफी समय से अश्लील वीडियो फोटो के आधार पर किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोप है कि युवक ने किशोरी को पहले भी कई बार होटल ले जाकर दुष्कर्म किया था। आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गोविंदपुरी चौकी पर हंगामा किया। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
एक व्यक्ति काफी समय से गोविंदपुरी क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में परिवार सहित किराए पर रहता है। उसकी 17 वर्षीय पुत्री एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। बताया गया कि कॉलेज आते जाते समय एक संप्रदाय विशेष के युवक ने धर्म छिपाकर किशोरी से दोस्ती कर ली। हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ नेता नीरज शर्मा दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक अनमोल खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
बताया गया कि अनमोल खान किशोरी से दोस्ती करने के बाद उसे बहला- फुसला कर नगर के होटल में ले गया, जहां उसने किशोरी से दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बनाई। आरोप है कि इसके बाद अनमोल खान ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार किशोरी से दुष्कर्म किया। भीड़ ने सोमवार को पकड़ने के बाद जब अनमोल का फोन पुलिस को सौंपा तो उसमें कई युवतियों के अश्लील फोटो और वीडियो मिले। पुलिस का कहना है कि फोन को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

होटलों पर कार्रवाई की मांग
हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ नेता नीरज शर्मा का कहना है कि नगर में गैर कानूनी तरीके से कई सौ की संख्या में ओयो होटल खुले हुए हैं। उन्होंने गैर कानूनी तरीके से खुले होटलों पर कार्रवाई की मांग की है। चेताया है कि अगर ऐसे होटलों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें