फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक यात्रा के स्वागत को लेकर दो पक्षों में बवाल, भाजपा नेता सहित छह घायल

सार

धार्मिक यात्रा के स्वागत को लेकर दो पक्षों में बवाल, भाजपा नेता सहित छह घायलमोदीनगर।कस्बा निवाड़ी में ज्वालाजी से अखंड ज्योति लेकर पहुंचे श्रद्घालुओं के जत्थे का पहले स्वागत करने की बात पर दो पक्षों में बवाल हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी अभद्रता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक यात्रा के स्वागत को लेकर दो पक्षों में बवाल, भाजपा नेता सहित छह घायल
विज्ञापन

मोदीनगर। कस्बा निवाड़ी में ज्वालाजी से अखंड ज्योति लेकर पहुंचे श्रद्घालुओं के जत्थे का पहले स्वागत करने की बात पर दो पक्षों में बवाल हो गया। रविवार दोपहर हुए बवाल में दोनों ओर से जमकर लाठी, डंडे और सरिया चले। इस दौरान दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी धक्कामुक्की और बदसलूकी हुई। इसमें भाजपा नेता सहित दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। दोनों ओर से घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

निवाड़ी कस्बे में प्रसिद्ध चौकाए वाला देवी मंदिर है। हर साल श्रद्धालुओं का जत्था नवरात्रि में हिमाचल प्रदेश स्थित ज्वालाजी से ज्योति लाता है। रविवार को जत्था जयकारों के बीच अखंड ज्योति लेकर कस्बे में पहुंचा तो ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से बाजे व ढोल की थाप पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इसके बाद जत्था मंदिर की ओर बढ़ गया। इसी बीच मुख्य मार्ग पर स्वागत के लिए खड़े दो पक्ष यात्रा का पहले स्वागत करने के लिए उलझ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में संघर्ष होने लगा और जमकर लाठी, डंडे और सरिया चले। संघर्ष के दौरान कस्बे में अफरातफरी और भगदड़ मच गई। इस दौरान भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नितिन त्यागी सिर में सरिया लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों पक्षों के पांच लोगों भी घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी अभद्रता हुई। पुलिस ने सख्ती कर बवाल करने वालों को मौके से खदेड़ा। इसके बाद यात्रा पुलिस सुरक्षा में मंदिर पहुंची। पुलिस धक्कामुक्की और बदसलूकी की घटना से इनकार कर रही है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि यात्रा के स्वागत के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने सख्ती कर मामला शांत कराया। पुलिस के साथ बदसलूकी जैसी कोई बात नहीं है। दोनों तरफ के घायल दो लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें