फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में झूला चलाने से इन्कार करने पर गर्भवती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में झूला चलाने से इन्कार करने पर गर्भवती को पीटा
विज्ञापन

मोदीनगर। हरमुखपुरी कॉलोनी में चल रहे गणेशोत्सव में लगे झूले को रात में चलाने से इन्कार करने पर दबंग ने संचालक और उसकी गर्भवती पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले कई दिनों से हरमुखपुुरी कॉलोनी में वार्षिक गणेश पूजा महोत्सव चल रहा है। यहां मेला लगा हुआ है। मेले में कई झूले लगे हुए हैं। बताया गया कि यहां लगे एक झूले को रात दस बजे के आसपास बंद कर दिया गया। इसी बीच वहां पहुंचे एक दबंग ने संचालक पर जबरन झूला चलाने का दबाव बनाया। संचालक और उसकी गर्भवती पत्नी ने झूला चलाने से इन्कार कर दिया। इस पर दबंग आगबबूला हो गया और वह संचालक तथा उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान गर्भवती महिला घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह के का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें