फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महापंचायत के लिए त्यागी समाज की तैयारियां तेज, मोदीनगर में बड़ी संख्या में जुटे लोग, सभी से की गई ये अपील

Sat, 20 Aug 2022 08:37 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

महापंचायत के लिए त्यागी समाज की तैयारियां तेज होती जा रही है। मोदीनगर में भी बड़ी संख्या में लोग जुटे और महापंचायत में अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
श्रीकांत त्यागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकांत त्यागी और उनकी पत्नी अन्नू त्यागी के समर्थन में 21 अगस्त को गौतमबुद्ध नगर के गेझा में होने वाली महापंचायत के लिए त्यागी समाज ने ताकत झोंक दी है। गांवों में समाज के लोगों को जोड़ा जा रहा है। मोदीनगर के 40 गांवों में पंचायत बुलाकर लोगों से महापंचायत में शामिल होने की अपील की गई। वहीं, संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष सुरेश त्यागी के नेतृत्व में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी से लखनऊ में मुलाकात की। महापंचायत में मांग पत्र लेने के लिए राज्य स्तरीय अधिकारियों को भेजने की बात कही गई।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में शामिल कर्नल (रिटायर्ड) तेजेंद्र पाल त्यागी, राजकुमार त्यागी, मेरठ से सुनील त्यागी शामिल रहे। सभी ने कहा कि उन्हें जिले के अधिकारियों पर भरोसा नहीं है। सुरेश त्यागी ने बताया कि महापंचायत में उत्तर प्रदेश के साथ बिहार, हरियाणा के काफी संख्या में समाज के लोग भाग लेंगे। मामले में श्रीकांत व उनकी पत्नी के साथ त्वरित न्याय नहीं किया गया तो त्यागी समाज आंदोलन की राह पर जाएगा।

महापंचायत को सफल बनाने के लिए मोदीनगर में बड़ी संख्या में जुटे लोग
शुक्रवार को त्यागी समाज समिति द्वारा असालतनगर, हिसाली, कनौजा, बसंतपुर सैंथली, जलालपुर रोड, सरना, खुर्रमपुर गांव समेत 40 गांवों में बैठकर महापंचायत को सफल बनाने की अपील की गई। समिति के महामंत्री भूषण त्यागी ने बताया कि श्रीकांत त्यागी पर इनाम घोषित कर गैंगस्टर एक्ट लगा दी गई। श्रीकांत की पत्नी पत्नी अनु त्यागी व मामी को भी अवैध रूप से हिरासत में रखकर प्रताड़ित किया गया। इस तरह के अन्याय को कभी सहन नहीं किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने गांवों में बैठकर 21 तारीख को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक: मोहब्बत में उजड़ गई प्रेमी युगल की दुनिया, करना चाहते थे शादी पर मौत को लगाया गले, तस्वीरें
विज्ञापन


त्यागी समाज के लोग ट्रैक्टर और कार लेकर जाएंगे
भूषण त्यागी ने बताया कि त्यागी समाज के लोग ट्रैक्टर, कार, बाइक आदि वाहनों से महापंचायत स्थल के लिए रवाना होंगे। त्यागी समाज समिति के अध्यक्ष राजपाल त्यागी, अश्वनी त्यागी, आशुतोष त्यागी, ललित त्यागी, सचिन त्यागी, नत्थू त्यागी, हनी त्यागी, राहुल त्यागी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें