गोली लगने से युवक की मौत, हत्या की आशंका
मुरादनगर। भिक्कनपुर गांव में शुक्रवार दोपहर सिर में गोली लगने से जतिन (21) की मौत हो गई। खेत में ट्यूबवेल के पास उसका सिर में गोली लगा शव पड़ा मिला था। आशंका जताई जा रही है कि गोली मारकर युवक की हत्या की गई है।
किसान लोकेश कुमार ने बताया कि बेटा जतिन बसंतपुर सैंतली गांव स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। इसके अलावा वह दिल्ली पुलिस में भर्ती होने के लिए प्रैक्टिस कर रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे जतिन का मेरे भांजे वंश के पास फोन पहुंचा और कहा कि हलवाई की दुकान पर आ जाना समोसे खाएंगे। इसके बाद वंश हलवाई की दुकान पर पहुंच गया लेकिन जतिन नही पहुंचा। वह जतिन की तलाश करता हुए खेत पर एक ट्यूबवेल पर पहुंचा, जहां जतिन का शव मिला। बेटे की मौत से मां लक्ष्मी, बहन चारू, रिचा व भाई अर्पित का रोकर बुरा हाल है। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्यता मामला सुसाइड का लग रहा है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस जांच कर रही है।