फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटे की हत्या: कातिलों का एनकाउंटर हो... घर पर चले बुलडोजर; पुलिस और ग्रामीणों के बीच बने टकराव के हालात

Sun, 23 Jun 2024 03:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

यूपी के मोदीनगर स्थित निवाड़ी क्षेत्र के खिंदौड़ा-धौलड़ी रजवहा संपर्क मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे सात-आठ हमलावरों ने आम के बाग के ठेकेदार धौलड़ी निवासी पप्पू उनके बेटे शाहनवाज उर्फ राजा और चांद पर ताबड़तोड़ 18 राउंड फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
ghaziabad father and son murder Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के जानीखुर्द के गांव रसूलपुर धौलड़ी निवासी पिता-पुत्र की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस से शव छीन लिया और धौलड़ी-मोदीनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने पानी के लिए पिता-पुत्रों का खून बहाने वाले आरोपियों के एनकाउंटर और उनके घर पर बुल्डोजर चलाने की मांग की। इस दौरान वाहन चालकों से भी ग्रामीणों की जमकर नोकझोंक हुई। जानी और मोदीनगर पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


राजा का शव पुलिस ने रात में ही बरामद कर लिया था। पप्पू का शव सुबह रजबहे से निकाला गया। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। तभी ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिस से शव छीन लिया। शव टेंपों पर रखकर धौलड़ी-मोदीनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। 

जाम के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि छोटे-मोटे अपराधियों को गोली से घायल करने वाली पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं कर रही। पिता-पुत्र की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चुपचाप गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 
विज्ञापन


मौके पर जानी पुलिस भी पहुंच गई और ग्रामीणों से शव कब्जे में लेने का प्रयास किया। इस पर ग्रामीण भड़क गए। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक जानी और मोदीनगर पुलिस जाम खुलवाने के लिए जूझती रही। किसी तरह पुलिस ने जाम लगा रहे ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद ग्रामीण शव लेकर निवाड़ी थाने चले गए। उन्होंने वहां भी शव को मार्ग पर रख जाम लगाया।

परिवार में पप्पू और राजा ही थे कमाने वाले
पप्पू और राजा उर्फ शहनवाज ही परिवार में कमाने वाले थे। कोरोना से पहले दोनों पशुओं की खरीद-फरोख्त बेचने का काम करते थे। कोरोना काल के दौरान काम में घाटा होने के बाद से बाग ठेके पर लेने का काम करने लगे। पप्पू के परिवार में पत्नी के अलावा पांच पुत्र और चार पुत्रियां हैं। दो पुत्रों और दो पुत्रियाें का विवाह हो चुका है। पप्पू और राजा की हत्या के बाद अब परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है।
विज्ञापन

विधायक ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना
सिवाल खास से रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद ने रसूलपुर धौलडी में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। विधायक ने मौके पर मौजूद एडीसीपी दिनेश कुमार पी से बात कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए कहा। ग्रामीणों ने विधायक गुलाम मोहम्मद से प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलवाने की मांग भी की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें