फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना में साढे नौ हजार लाभार्थियों को घरौनी प्रमाणपत्र बांटे

विज्ञापन
सरधना। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को घरौनी वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
सरधना। तहसील सभागार में शनिवार को पीएम स्वामित्व योजना के तहत आयोजित घरौनी वितरण कार्यक्रम के तहत साढ़े नौ हजार लाभार्थियों को घरौनी प्रमाणपत्र वितरित किए गए। एसडीएम नारायणी भाटिया ने कहा कि घरौनी द्वारा अब ग्रामीणों को उनकी जमीनों पर मालिकाना हक मिल सकेगा। इससे लोगों के बीच पैदा भूमि विवाद भी खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि घरौनी मिलने पर ग्रामीण अपनी जमीनों पर ऋण आदि भी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत गांव के आबादी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को दी जाने वाली घरौनी में उसकी आवासीय संपत्ति का पूरा ब्योरा दर्ज होगा, जिससे संपत्ति पर अवैध कब्जे को लेकर झगड़ा-फसाद की गुंजाइश न रहे।
मुख्य अतिथि एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा ने कहा कि ग्रामीणों को मिलने वाली आवासीय अभिलेख घरौनी में संपत्ति के स्वामी का जिला, तहसील, ब्लाक, थाना, ग्राम पंचायत का नाम दर्ज होगा। साथ ही आवासीय भूखंड का क्षेत्रफल वर्ग मीटर और उसकी सभी भुजाओं की संख्या और उनकी लंबाई भी खतौनी में दर्ज होगी। अब किसी किसान की खेती के कागजों के साथ-साथ घर के कागजों का भी सरकारी रिकॉर्ड होगा।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील सभागार व गांव झिटकरी, कुशावली, भामौरी, ज्वालागढ़, मंढियाई, बपारसी, खिर्वा जलालपुर, बिहटा, शाहपुर जदीद, जैनपुर, पोहल्ली, वलीदपुर, मटौर, महलका, मवीमीरा आदि गांवों में करीब साढ़े नौ हजार लाभार्थियों को घरौनी प्रमाणपत्र सौंपें गए। कार्यक्रम के समापन पर नशा मुक्ति को लेकर शपथ दिलाई गई। इस दौरान तहसीलदार अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार राहुल सिंह, भूपेंद्र कुमार, आलोक जैन मौजूद रहे।


मवाना क्षेत में 10500 घरौनियों का वितरण

मवाना। स्वामित्व योजना के तहत घरौनियां (मालिकाना दस्तावेज) वितरण का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअली किया गया। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने 19 गांवों में 10 हजार 500 घरौनियों का वितरण किया। वितरण कार्यक्रम तहसील परिसर में आयोजित किया गया। इस मौके पर एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, तहसीलदार रणविजय सिंह, नगर पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक, ब्लाक प्रमुख परीक्षितगढ़ ब्रह्मपाल सिंह, हस्तिनापुर ब्लाक प्रमुख नितिन पोसपाल, डाॅ. योगेश प्रधान, नायब तहसीलदार सचिन चौधरी, अंकित तोमर व प्रभारी रजिस्ट्रार कानूनगो स्वाति, राजेंद्र व लेखपाल आदि उपस्थित रहे। एसडीएम, चेयरमैन, ब्लाक प्रमुख व तहसीलदार ने गांव दूधली बांगर, गांव गुढ़ा, गांव मीवा व सठला के 20-20 किसानों को घरौनी वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें