फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: अगर घर के बाहर वाहन खड़ा किया तो देना पड़ेगा शुल्क

Wed, 18 Jan 2017 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैंट क्षेत्र में अगर किसी ने अपने घर के बाहर कार खड़ी की तो उसे 200 रुपये महीना पार्किंग शुल्क देना होगा। वहीं मेटाडोर के लिए 1600, बस, ट्रक 3000 और क्रेन खड़ी करने पर 5000 रुपये देने होंगे। मंगलवार को कैंट बोर्ड ऑफिस में हुई बोर्ड की बैठक में राजस्व बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हुए।
विज्ञापन


कैंट में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके पास कार है, लेकिन घर में खड़ी करने के लिए जगह नहीं है। अब उनको पार्किंग शुल्क देना होगा। इसके लिए पब्लिक नोटिस निकाला जाएगा। बोर्ड जानकारी देगा कि जिनके फोर व्हीलर घर के बाहर खड़े रहते हैं वह पार्किंग शुल्क का अपना पास बनवा लें। वह ऐसा नहीं करते हैं तो सर्वे कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पार्किंग शुल्क को चार भागों में बांटा गया है। वहीं कुछ सदस्यों ने प्रस्ताव का विरोध भी किया।

इसके अलावा गांधी बाग में एंट्री फीस दोगुना कर दी गई है। अभी तक पांच रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से एंट्री फीस ली जाती है। अब यह 10 रुपये कर दी गई है। सुबह पांच से नौ बजे और शाम छह बजे के बाद टहलने वालों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। गांधी बाग के क्रिकेट मैदान पर खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने के लिए अब 100 रुपये महीना चार्ज देना होगा। उनके लिए भी पास जारी किया जाएगा। वहीं तहबाजारी बढ़ाने को लेकर कुछ सदस्यों ने विरोध जताया। इसके जवाब में सीईओ ने राजस्व बढ़ने का हवाला देकर आय का ब्योरा पेश किया। बैठक में बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल के मनमीत सिंह, सीईओ राजीव श्रीवास्तव, सभासद में विपिन सोढ़ी, मंजू गोयल, अनिल जैन, कमाल बुसरा, धर्मेंद्र सोनकर, नीरज राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन


एलईडी, अतिक्रमण पर बहस
सभासद अनिल जैन ने एलईडी और अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं होने की शिकायत बोर्ड के सामने की। उन्होंने कहा कई संकरे बाजार से अतिक्रमण नहीं हट रहा। उनके वार्ड में 20 एलईडी लाइट लगी थीं। आठ खराब हो गईं, वह सही नहीं हो रही हैं। इस पर बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल के मनमीत सिंह ने उनसे पूछा कि क्या आपने संतुष्टि एप पर शिकायत की तो उन्होंने इनकार कर दिया। इस पर अध्यक्ष ने स्मार्ट कैंट बनाने के लिए कहा कि शिकायत करने के लिए हमें खुद स्मार्ट होना पड़ेगा।

वर्किंग वुमन हॉस्टल के प्रस्ताव पर मुहर
स्मार्ट कैंट प्रोजेक्ट में वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। करीब सवा दो करोड़ रुपये में भवन बनेगा। जिस पर वुमन वेलफेयर एंड चाइल्ड डेवलेपमेंट मिनिस्ट्री 75 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है। सभासदों ने कैंट के लोगों के लिए इसके इस्तेमाल होने और अपने अधिकार को लेकर कुछ सवाल खड़े किए। जिस पर सहमति बनी कि भवन बनने के बाद इनको ध्यान में रखा जाएगा। उधर, सात बंगलों के चेंज ऑफ परपज के मामले में नोटिस देने का प्रस्ताव आया। रेजीडेंशियल से कॉमर्शियल हुए इन बंगलों का सर्वे कराया गया है। इनको नोटिस दिया जाएगा। उधर, गांधी बाग में पार्किंग का ठेका सात लाख में उठा है। तहबाजारी का ठेका 58 लाख में तय हुआ था, रेट रिवाइज होने के बाद इसे रोक दिया है। अब दोबारा होगा।

खाली पद भरे जाएंगे
डीजीडीई के आदेश का हवाला देते हुए सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने खाली पदों की भर्ती को लेकर प्रस्ताव भेजने की जानकारी बोर्ड के सामने रखी। दो इंजीनियर और दो ड्राफ्ट मैन की डिमांड भेजी जानी है। स्कूलों में टीचर रेग्युलर ही रखने को निर्देश मिला है। स्कूलों में भी खाली पद हैं।

पानी के डबल बिल का होगा समाधान
कैंट में कुछ पुराने बंगलों में पानी की पाइप लाइन एमईएस द्वारा बिछाई गई है। कैंट बोर्ड वाटर बिल लेकर एमईएस को देता है। कुछ जगहों पर दोनों जगह से बिल लेने का मामला सामने आया था। इस पर सहमति बनी की दोनों संस्थाओं के लोग संबंधित सभासद को साथ लेकर काम करें। वेरिफिकेशन के अलावा समस्या का भी पता चल जाएगा। सीएबी इंटर कॉलेज में बीमार व्यक्ति की देखभाल करने से संबंधित नए कोर्स शुरू करने को इजाजत दी गई।

संतुष्टि पर नगर निगम की शिकायत
बोर्ड बैठक में सीईओ ने बताया कि संतुष्टि एप पर रोजाना सात-आठ शिकायतें आ रही हैं। उनका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोग नगर निगम और एमडीए की शिकायत भी संतुष्टि पर भेज रहे हैं।

अध्यक्ष, सीईओ का आभार जताया
सभासद मंजू गोयल ने बोर्ड बैठक में उपाध्यक्ष बीना वाधवा, सभासद रीनी जैन और बुसरा कमाल की ओर से कैंट बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल के मनमीत सिंह और सीईओ राजीव श्रीवास्तव का आभार जताया। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि बंगला नंबर 210बी की घटना के बाद बोर्ड ने स्मार्ट कैंट प्रोजेक्ट को लेकर अच्छा काम किया है।

कैंट बोर्ड करेगा टाउन प्लानिंग
सीईओ ने बताया कि एक्ट में टाउन प्लानिंग का प्रावधान है। मेरठ छावनी में कभी टाउन प्लानिंग नहीं हुई। वह यह प्लानिंग बना रहे हैं। जिसमें रेजीडेंशियल और कॉमर्शियल संपत्ति के हिसाब से योजना बनाई जाएगी। सभासद विपिन सोढ़ी ने इसमें ग्रुप हाउसिंग स्कीम को जोड़ने का सुझाव दिया। टाउन प्लानिंग स्कीम में सुझावों को आमंत्रित किया जाएगा। भारत सरकार की ग्रुप हाउसिंग की स्कीम लागू की जा सकती है।

स्वच्छ भारत अभियान में मूर्ति का अनावरण
केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को समर्पित महात्मा गांधी की एक मूर्ति का कैंट बोर्ड ऑफिस में अनावरण किया गया। बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल के मनमीत सिंह और सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने अनावरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें