फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लगी भीड़, नहीं बढ़ पा रहे स्लॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। तमाम कोशिशोें के बाद भी डीएल बनवाने की समस्या खत्म नहीं हो पा रही है। अतिरिक्त कंप्यूटर सिस्टम नहीं मिलने पर आरटीओ स्लॉट नहीं बढ़ा पा रहा है। इसके चलते अगले तीन महीने तक की बुकिंग हो चुकी है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इससे आगे के स्लॉट नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

नए मोटर व्हीकल एक्ट में चालान जुर्माना फीस कई गुणा बढ़ने से लोगों में डीएल बनवाने की होड़ मची है। भारी भीड़ को देखते हुए आरटीओ ने निर्धारित 150 स्लॉट को बढ़ाकर 200 स्लॉट प्रतिदिन कर दिया है। साथ ही राहत देते हुए दो महीने की एडवांस बुकिंग को बढ़ाकर तीन महीने कर दिया है। तीन महीने के स्लॉट एडवांस में ही बुक चल रहे हैं। इसके बावजूद लोग अपने फॉर्म ऑनलाइन भरने में लगे हैं, लेकिन स्लॉट आवंटित नहीं होने से उनका फॉर्म आगे नहीं बढ़ रहा है। अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए आरटीओ डॉ. विजय कुमार ने शासन से 10 अतिरिक्त कंप्यूटर सिस्टम की मांग की है। फिलहाल 10 कंप्यूटर से ही 200 स्लॉट पूरे किए जा रहे हैं। आरटीओ डॉ. विजय कुमार का कहना है कि सिस्टम बढ़ने से स्लॉट बढ़ाए जा सकेंगे। इससे लोगों को ज्यादा दिन तक डीएल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एक दिन में कम से कम 300 से 350 डीएल बनाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें