फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बुआई से पहले कराएं खेत की मिट्टी की जांच : नवीन चंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र में शुरू हुई जांच
विज्ञापन



हस्तिनापुर। आगामी रबी सीजन में बोई जाने वाली फसलों की तैयारी को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉक्टर नवीन चंद्र ने किसानों से खेतों की मिट्टी की जांच कराने की अपील की है। किसानों से कहा गया है कि वे अपने खेतों से मृदा नमूने एकत्रित कर समय से स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र में जमा कराएं, ताकि मृदा परीक्षण के आधार पर फसलों के लिए आवश्यक खाद और उर्वरकों की मात्रा निर्धारित की जा सके।

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से विशेषज्ञों की उपलब्धता नहीं होने के कारण केंद्र पर मृदा जांच का कार्य प्रभावित था। अब विशेषज्ञों की उपलब्धता होने के बाद केंद्र पर मिट्टी की जांच का कार्य शुरू कर दिया गया है। किसान अपने खेत की मिट्टी का परीक्षण कराकर उसमें उपलब्ध पोषक तत्वों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों से अपील करते हुए कहा कि रबी फसलों की बुवाई से पहले ही मिट्टी के नमूने जांच के लिए भेजें। इससे मृदा जांच रिपोर्ट के आधार पर समय रहते खेत की तैयारी और उर्वरक प्रबंधन की योजना बनाई जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें