फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीडीओ ने गांवों का निरीक्षण कर व्यवस्था परखीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेघराजपुर, हसनपुर कलां, अमरपुर, पसवाड़ा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान हसनपुर कलां स्थित डिजिटल लाइब्रेरी में पहुंची। यहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। मेघराजपुर स्थित मॉडल स्कूल तथा अमरपुर स्थित मॉडल स्कूल का भी निरीक्षण। सुविधाओं के बारे में संबंधित शिक्षकों से जानकारी ली गई। निरीक्षण कार्यक्रम में सीडीओ नूपुर गोयल ग्राम पंचायत पसवाड़ा में आयोजित ग्राम चौपाल में भी शामिल हुई ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और स्थानीय आवश्यकताओं की जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना रहा उन्होंने ग्राम पंचायतों में शिक्षा, स्वच्छता, विकास कार्यों और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें