फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: आज संभलकर निकलें, कहीं जाम में न फंस जाएं, पांच जोन, 15 सेक्टरों में बांटा शहर

Mon, 03 Aug 2020 11:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज रक्षाबंधन है। शनिवार और रविवार की बंदी के बाद सोमवार से सभी बाजार भी खुलेंगे। ऐसे में जाम से निपटना चुनौती होगी। भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर ट्रैफिक के 110 पुलिसकर्मियों के अलावा थाना पुलिस भी तैनात रहेगी। 12 प्वाइंटों पर खास नजर रहेगी। वहीं, त्योहार को देखते हुए महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस रहेगा। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पीएसी और आरएएफ तैनात रहेगी।
विज्ञापन


एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से शहर को 5 जोन, 15 सेक्टरों और 42 सब सेक्टरों में बांटा गया है। एक जोन में एक एक एक सीओ और मजिस्ट्रेट रहेंगे। जाम न लगे और यातायात व्यवस्था सुचारु रहे, इसके लिए प्रत्येक जोन में एक-एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर और सिपाहियों की तैनाती की गई है।

भैसाली बस अड्डा, सोहराब गेट डिपो, मवाना बस अड्डा समेत अन्य बस अड्डो पर संबंधित थानों की पुलिस सोमवार सुबह से ही अलर्ट रहेगी। कई बार बस और रेलवे स्टेशनों पर भीड़भाड़ होने से यात्रियों का सामान चोरी होने की आशंका रहती है। ऐसे में पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

ये रहेगी पुलिस फोर्स
एक कंपनी आरएएफ, तीन कंपनी और दो प्लाटून पीएसी। 298 कांस्टेबल अतिरिक्त लगाए गए हैं। दो कंपनी आरएएफ रिजर्व में रहेगी।

ये रहेंगे मुख्य बाजार
एसएसपी ने बताया कि सदर बाजार, आबूलेन, बेगमपुल, शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट, लालकुर्ती, शारदा रोड, घंटाघर, रिठानी, दिल्ली रोड, बागपत रोड पर मुख्य रूप से पुलिस के अलावा पीएसी और आरएएफ तैनात रहेगी।

छेड़छाड़ या लूटपाट पर जिम्मेदारी तय
एसएसपी ने बताया कि त्योहार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खास निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं भी पर्स लूट, चेन लूट या छेड़छाड़ की घटना हुई तो संबंधित थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज इसके जिम्मेदार होंगे।

मुसीबत बनता जा रहा जाम
रक्षाबंधन पर बस अड्डों के बाहर सबसे ज्यादा अव्यवस्था फैलती है, तो दिल्ली रोड और भूमिया पुल से हापुड़ अड्डा चौराहे तक वाहनों की लंबी लाइन लगती है। इनके अलावा हापुड़ रोड, गढ़ रोड और मवाना रोड पर भी जाम लगता है। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा है कि जाम न लगे इसके लिए संबंधित ट्रैफिक इंस्पेक्टर और ट्रेमो बाइक पर तैनात ट्रैफिक कर्मी यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखेंगे।
विज्ञापन

इन प्वाइंटों पर रहेगी ट्रैफिक पुलिस तैनात
बेगमपुल, भैसाली डिपो, जली कोठी, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, बागपत अड्डा, दिल्ली चुंगी, टीपीनगर गेट, मंडी गेट, शॉप्रिक्स मॉल, परतापुर तिराहा।

हाईवे पर होगी परेशानी
शॉप्रिक्स मॉल से परतापुर के बीच कई जगह पर सड़क निर्माण का काम चल रहा है इसलिए सड़क संकरी हो गई है। वहीं, एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के चलते परतापुर तिराहा पर भी रोजाना जाम लगता है। ऐसे में दूसरे जिले में आने-जाने वालों को परेशानी होगी। एसपी ट्रैफिक पुलिस के अनुसार ट्रैफिक पुलिस को इन जगहों पर लगातार गश्त करने के निर्देश दिए हैं। शहर में पांच टीआई समेत 110 पुलिस कर्मी लगाए गए हैं।

मेरठ जोन से अयोध्या भेजी गई फोर्स
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के लिए चल रही तैयारियों के बीच फोर्स भेजी गई है। एक अधिकारी के अनुसार मेरठ से 44 और छठी वाहिनी पीएसी से 100-100 सिपाही अयोध्या भेजे गए हैं।

गाजियाबाद से पीएसी से 200 जवान और जोन के अन्य जिलों से 400 पुलिसकर्मी अयोध्या भेजे गए हैं। इसके अलावा पांच अगस्त के लिए जोन के सभी जिलों में एक-एक कंपनी आरएएफ और पीएसी को रिजर्व में रखा गया है। मेरठ के लिए 5 अगस्त की रात तक 2 कंपनी पीएसी व एक कंपनी आरएएफ लगाई गई है। सोशल मीडिया पर साइबर सेल की टीम पैनी नजर रखेगी।

त्योहार पर खास इंतजाम
एडीजी जोन मेरठ राजीव सभरवाल का कहना है कि त्योहार पर मेरठ सहित जोन के सभी जिलों में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए खास इंतजाम किए गए हैं। दो बाद बाजार रक्षाबंधन वाले दिन खुलेंगे। मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में जाम की स्थिति न बने। इसको लेकर तीनों जिलों के एसएसपी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें