फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरी मिट्टी में मिल जावां, गुल बनके मैं खिल जावां

विज्ञापन
विज्ञापन
तेरी मिट्टी में मिल जावां, गुल बनके मैं खिल जावां
विज्ञापन

मेरठ। तेरी मिट्टी में मिल जावां, गुल बनके मैं खिल जावां, बस इतनी है दिल की आरजू...ऐसा देश है मेरा आदि देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत गीतों पर बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। ऐ वतन, ऐ वतन हमको तेरी कसम की धुन पर सभी भावुक हो गए। देश के रणबांकुरों को याद कर उनके परिजनों को सम्मानित करने का यह पल करुणा और गौरव से प्रफुल्लित था।
जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद् की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को सम्मानित किया गया। रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन औघड़नाथ मंदिर में हुआ। यहां आजाद हिंद फौज के सदस्य एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय लेफ्टिनेंट महेंद्र पाल सिंह चौहान की स्मृति में हुए आयोजन में 50 स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने सांस्कृ तिक प्रस्तुतियां भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

औघड़नाथ मंदिर में स्मृति दिवस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य ठाकुर विजयपाल सिंह तोमर ने की। तत्पश्चात सोफिया स्कूल की छात्रा कसक ने वंदे मातरम् की प्रस्तुति दी। कवि मनोज कुमार ‘मनोज’ ने देशभक्ति पर कविताएं सुनाईं। मुक्ताकाश स्कूल, ज्ञानोदय संस्था और ब्लॉसम स्कूल के बच्चों ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। आयोजन में वीरांगना महेंद्र कुमारी चौहान को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात 50 स्वतंत्रता सेनानी वंशजों को शॉल ओढ़ाकर एवं पौधे देकर सम्मानित किया गया। स्कूलों की ओर से पहुंचे बच्चे रुद्र चौहान, वंश, काव्या चौहान, अधिश चौधरी, अकूल भाटी को सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में औघड़नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल व महामंत्री सतीश कुमार सिंहल के अतिरिक्त विजय गुप्ता, कैप्टन चंद्रपाल यादव, प्रभात राय, धीरेंद्र सिंह चौहान, भूदेव, रामरत्न, उदयवीर, सुखवीर सिंह, राजीव, मनीष, नरेंद्र सिंह चौहान, अनिल चौहान, देवेंद्र जैन, सरदार सर्वजीत सिंह, रेखा, नीता शर्मा, किशनपाल सिंह, विमला चौहान, साधना, अंशु, नीरा, सुशीला, प्रेमलता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें