प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर जागरुकता बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के नेतृत्व में सभासदों, जनप्रतिनिधियों एवं पालिका कर्मचारियों ने सहभागिता की।
कार्यशाला का संचालन अभिषेक त्रिवेदी ने किया। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के उद्देश्यों, लाभों एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बताया गया कि योजना के अंतर्गत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर प्रतिमाह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त की जा सकती है। साथ ही सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी से सोलर पैनल की लागत कम होगी तथा अतिरिक्त उत्पादित बिजली को ग्रिड में बेचकर आय भी अर्जित की जा सकती है। यह योजना पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
इसके लिए घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए पर्याप्त स्थान, वैध बिजली कनेक्शन और पूर्व में किसी अन्य सोलर सब्सिडी योजना का लाभ न लिया होना शामिल है।
इस दौरान शावेज अंसारी, सभासद शानू जैन, शहजादा सितारा, राहुल पाल, शाहिद मलिक, खालिद अंसारी, मनोज, मनीष, अमित पारचा, विजय सोम, राहुल, आमिर खान रहे।