फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसआईआर को गंभीरता से लिए जाने का आह्वान

विज्ञापन
बाल भारती पब्लिक स्कूल में एस आई आर को लेकर आयोजित बैठक में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। (स्त्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। भाजपा मवाना मंडल की बैठक गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर संपन्न हुई। इसमें एसआईआर को गंभीरता से लिए जाने का आह्वान किया गया।
बाल भारती पब्लिक स्कूल में आयोजित मंडल कार्य समिति सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक, जिला पदाधिकारी, मवाना मंडल में निवास करने वाले उपस्थित रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक ने की। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष हरवीर पाल रहे। संचालन महामंत्री चंद्रशेखर आजाद ने किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से कहा कि 2025 वर्ष में देश के अंदर घुसपैठियों ने अपने कागज बनवाएं हैं। देश में मतदाताओं की सही गिनती शुद्ध जानकारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर अभियान चलाया गया। उन्होंने मंडल के सभी पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारियों को बताया कि नई वोट का फॉर्म 6 आ गया है। इसमें नई वोट बनेगी, फॉर्म 7 अगर किसी की गलत वोट बनी है तो उसके लिए है। किसी वोटर का नाम गलत है या पता गलत है तो उसके लिए फॉर्म 8 है। जिन युवाओं की 1 जनवरी 2026 को उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो गई है उन सभी की वोट हमें बनवानी है। एसआईआर में जो अनुपस्थित हैं या शिफ्टेड हैं उन वोटों पर भी ध्यान देना है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष फिरेराम, नरेश बाला, नीरज गोयल, मुकेश शास्त्री, पवन गर्ग, कुलदीप तोमर, प्रवीण जैन, संजय भटनागर, गोविंद गुप्ता, मुकेश रानी, मोनिका गोला आदि उपस्थित रहे।

बाल भारती पब्लिक स्कूल में एस आई आर को लेकर आयोजित बैठक में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। (स्त्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें