फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये देकर एक घंटे में बनवाएं आधार’

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जागृति विहार में ईपीएफ ऑफिस के पीछे मुख्य मार्ग पर स्थित प्राइवेट बैंक में आधार कार्ड बनवाने के नाम पर खुलेआम वसूली चल रही है। यूआईडीएआई (यूनीक आइडेनटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की ओर से तैनात कर्मचारी एजेंटों के माध्यम से यह काम करा रहे हैं। बैंक शाखा में 500 रुपये देकर कोई भी एक घंटे में आधार कार्ड बनवा सकता है। नियमानुसार काम कराने वालों के लिए यहां दिसंबर तक की वेटिंग बताई जा रही है। एजेंट बैंक के बाहर बातचीत कर पूरी सेटिंग करते हैं। शहर के अधिकतर बैंकों में आधार कार्ड बनाने का काम बंद चल रहा है। सिर्फ शहर के दो डाकघरों में नियमित रूप से आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

तुरंत काम कराना है तो पैसे लगेंगे
कंकरखेड़ा निवासी देवेंद्र कुमार जागृति विहार में स्थित एक बैंक शाखा में बृहस्पतिवार दोपहर 2:30 बजे पहुंचे। लंच होने के कारण बैंक का दरवाजा बंद था। लंच के बाद पहुंचने पर यूआईडीएआई कर्मचारी ने कागज मांगे और दिसंबर तक की वेटिंग बताई। जल्दी काम कराने की बात पर वहां बैठा दूसरा युवक उसे बैंक के बाहर ले गया। उसे 500 रुपये में शुक्रवार को लंच के बाद तुरंत काम कराने की बात कही।
क्षेत्रीय लोगों ने जताया विरोध
जागृति विहार स्थित बैंक में अवैध वसूली के मामले में क्षेत्रीय लोगों ने विरोध जताया। शास्त्रीनगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय गांधी ने बताया कि कई लोगों ने पैसे मांगे जाने की शिकायत की है। इस संबंध में बैंक के उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। लोगों की समस्या को देखते हुए शहर की सभी शाखाओं में आधार कार्ड बनाए जाने चाहिए।
विज्ञापन

गलती सही कराने के 300 रुपये
जागृति विहार निवासी चंद्रकिरण ने बताया कि आधार में त्रुटि निवारण के लिए उनसे 300 रुपये की मांग की गई थी। विरोध करने पर दिसंबर की तारीख बताई गई। जागृति विहार निवासी राजकुमार ने बताया कि कई बार इस मामले में शिकायत की जा चुकी है। शहर की सभी बैंकों में आधार कार्ड बनने चाहिए। जांच के बाद होगी कार्रवाई
आधार कार्ड बनाने में अवैध वसूली की अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। -संजय कुमार, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, मेरठ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें