फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब जनता के बीच बैठ गए थे जॉर्ज फर्नांडिस, मेरठ से जुड़ी ये खास यादें

Wed, 30 Jan 2019 08:09 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
जॉर्ज फर्नांडिस को श्रद्धांजलि देते सपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कद्दावर नेता एवं मजदूरों के हितैषी जॉर्ज फर्नांडिस के साथ मेरठ की भी कुछ यादों को भुलाया नहीं जा सकता। रक्षामंत्री रहते हुए उनकी सादगी सियासी गलियारों में सदैव याद रहेगी। इस बाबत कांग्रेस नेता चौ. यशपाल सिंह बताते हैं कि उनकी इस सादगी की बानगी उस समय मेरठ में देखने को मिली थी जब भैसाली मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान जॉर्ज फर्नांडिस मंच पर जाने की बजाए सीधे जनता के बीच जाकर बैठ गए। 

विज्ञापन


वहीं मुख्य वक्ता देश के प्रधानमंत्री, उप्र के मुख्यमंत्री रहे विश्वनाथ प्रताप सिंह की नजर जब उन पर गई तो उन्होंने बड़े सम्मान के साथ उन्हें मंच पर बुलाया। उनके समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे भी लगाए।

विज्ञापन

सपाइयों ने आयोजित की शोकसभा

सपा पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को सपाइयों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जार्ज फर्नांडिस के निधन पर शोकसभा की गई। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि जार्ज फर्नांडिस समाजवाद के पुरोधा, महान श्रमिक नेता थे। शहर विधायक रफीक अंसारी, परविंदर ईशू, निरंजन सिंह, संजीव गुप्ता, सूर्यप्रकाश, विजय सिंह पाल, मृदुला यादव, धर्मेंद्र मलिक रहे। उधर कचहरी परिसर में शोक सभा में समाजवादी पाटी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष गगन राणा एडवोकेट, सतेंद्र डागर, नदीम त्यागी, शादाब, सचिन मावी, विपिन कुमार, जयप्रकाश यादव, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें