मेरठ। पल्लवपुरम के पल्हेड़ा चौक पर सीबी मैमोरियल नर्सिंग होम में शनिवार को हरियाणा की टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट के साथ छापा मारा। लिंग परीक्षण करते डॉक्टर को टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। इस दौरान टीम ने एक दलाल से छह हजार रुपए बरामद किए।
पढ़ें : लिंग परीक्षण करते डॉक्टर सहित दलाल महिला को रंगे हाथ पकड़ा
वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ने मशीन और कमरे को सील कर दिया। मजिस्ट्रेट ने कहा कि अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि सोनीपत के खरखौदा से दलाल के मध्यम से महिला अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आई थीं। बिना आईडी और अन्य मानक पूरे न करने के बावजूद अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था।
सोनीपत की टीम कल से कार्रवाई में लगी थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने अल्ट्रासाउंड कर रहे डॉक्टर और हॉस्पिटल के मालिक को थाने भेज दिया। डॉक्टर मुकुल और उनकी पत्नी पूजा ने थाने न जाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट से गुहार लगाई। सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों को हड़काते हुए कहा कि तुम जैसे डॉक्टर की वजह से मेरठ स्मार्ट सिटी नहीं बन सकता। मजिस्ट्रेट बोले, तुम जैसे डॉक्टरों ने मेरठ की बदनामी कराकर रखी है। छापे के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पल्लवपुरम पुलिस पहुंची।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/