फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाएदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनैक्शन विच्छेद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर।
विज्ञापन

विद्युत निगम के कर्मचारियों ने सात लाख रुपये बिजली बिल बकाया होने पर जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का कनेक्शन काट दिया। इससे स्कूल में रात्रि में रहने वाले छात्रों को भारी असुविधा का सामना करना पडे़गा। हालांकि बच्चों ने कर्मचारियों से कनेक्शन विच्छेद नहीं करने का आग्रह किया था। इसके बावजूद कर्मचारियों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

कस्बे के जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय प्रबंधन द्वारा लंबे समय से विद्युत बिल जमा नहीं करने पर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता के निर्देश पर अवर अभियंता सतवीर कुमार ने शनिवार को कनेक्शन कटवा दिया। इस पर विद्यालय के बच्चों ने रोष जताया। विद्युतकर्मियों ने कहा कि निगम के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। इसके बाद विद्यालय के छात्र बिजलीघर पहुंचे और कनेक्शन काटने का विरोध किया। उनका कहना था कि वे रात्रि में विद्यालय में ही रहते हैं। विद्युत आपूर्ति बंद होने पर उन्हें परेशानियाें से जूझना पड़ेगा। इस पर अवर अभियंता सतवीर कुमार ने छात्रों को बताया कि विद्युत आपूर्ति का विद्यालय पर सात लाख रुपये बिजली बिल बकाया है। जिसके चलते उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कनेक्शन काटा गया है। बिल जमा न करने तक कनेक्शन नहीं जोड़ा जा सकेगा। वहीं, प्रधानाचार्य वेदप्रकाश ने बताया कि इस बाबत कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद धनराशि आवंटित नहीं हुई। उन्होंने बताया कि विद्यालय में 325 बच्चे पढ़ते हैं। इनमें से 150 बच्चे रात्रि में विद्यालय में ही रहते हैं। उनको बिजली कनेक्शन विच्छेद होने से परेशानी होगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय पर सात लाख रुपये बिजली बिल बकाया
रात्रि में रहने वाले 150 बच्चों को परेशानियों से जूझना पडे़गा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें