फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू में जेन-जी डाकघर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवाओं को आधुनिक सेवाएं मिलेंगी
विज्ञापन


मेरठ। डाक विभाग ने युवाओं को डाक सेवा से जोड़ने के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर के उप डाकघर में जेन-जी डाकघर की सेवाएं शुरू की हैं। इसे अगली पीढ़ी का डाकघर भी कहा जाता है।

यह डाकघर छात्रों और कर्मचारियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान कर रहा है। इसमें वायरलेस इंटरनेट, जलपान गृह, छोटी पुस्तकालय, पार्सल सेवाएं और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। प्रवर डाक अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह भारतीय डाक विभाग की नई सोच का परिणाम है। यहां कॉफी, पत्रिकाएं, शतरंज और चित्र खिंचाव क्षेत्र जैसी अतिरिक्त सेवाएं भी मिलेंगी। दिल्ली के डाक विभाग महानिदेशक जितेंद्र गुप्ता ने बुधवार को इसका शुभारंभ किया था। इस उप डाकघर में महान भौतिक विज्ञानी सीवी रमन के नाम से एक डाक टिकट भी जारी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को जोड़ने का प्रयास

कैंट सीनियर पोस्टमास्टर आरसी राना ने कहा कि डाकघरों को विकसित करने का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग को डाक विभाग की सेवाओं से जोड़ना है। विभाग अन्य डाकघरों को भी अगली पीढ़ी के अनुसार तैयार करने पर कार्य कर रहा है। महानिदेशक जितेंद्र गुप्ता ने उप डाकघर की दीवारों पर सांस्कृतिक विरासत के चित्र उकेरने वाले छात्रों को सम्मानित किया। यह सम्मान चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग से अलका तिवारी के नेतृत्व में अभिषेक यादव, मनीष कुमार, सार्थक और सौम्या गर्ग सहित अन्य छात्रों को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें