फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडी गाेयंका और गोयंका वॉरियर्स ने जीते मैच

Wed, 27 Aug 2025 08:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में गोयंकन कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में खेले जा रहे जीडी गाेयंकन कप में बुधवार को दो मैच खेले गए। इसमें जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल और गोयंका वॉरियर्स ने मैच जीते।
विज्ञापन

पहले मैच में जीडी गोयंका थंडरबोल्ट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में दस विकेट खोकर 161 रन बनाए। इसमें दिशांत ने 39, यश ने 41, आदविक नरे 36 रन बनाए। गेंदबाजाजी में वॉरियर्स की ओर से अर्थव, हिमांग, नवजौत और नैतिक ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोयंका वॉरियर्स की टीम ने 17.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें नरवजोत ने 44, समर्थ ने 38, हरित ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में दैविन और यश ने दो-दो विकेट लिए। दूसरे मैच में जीडी गोयंका क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में दस विकेट खोकर 178 रन बनाए। इसमें अरनव ने 30, श्लोक ने 33 व समर्थ ने 40 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में रुद्राक्ष त्यागी ने तीन, शिवाश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीडी गायंका पब्लिक स्कूल की टीम ने 19.5 ओवर में 179 रन बनाकर मैच जीता। इसमें रुद्राक्ष त्यागी ने 48, गर्व ने 40 और पार्थ ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में समर्थ और प्रीतम ने दो-दो विकेट लिए। कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी दो लीग मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें