रोहटा। लापता छात्र अंशल का फाइल फोटो। परिजन
रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव किनौनी से सतवाई इंटर कॉलेज में पढ़ने गया 17 वर्षीय छात्र अंशुल सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। रोज की तरह घर से कॉलेज जाने के लिए निकला, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने कॉलेज और दोस्तों से संपर्क किया तो कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
किनौनी निवासी हितेश ने बताया कि उसका बेटा अंशुल सतवाई इंटर काॅलेज में कक्षा 12वीं का छात्र है। वह रोजाना की तरह सुबह 9:00 बजे घर से निकला था। जब परिजनों ने कॉलेज प्रशासन से संपर्क किया तो वहां से जानकारी मिली कि छात्र सोमवार को कॉलेज में उपस्थित नहीं था। कॉलेज की उपस्थिति पंजिका में उसका नाम दर्ज नहीं है। इससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह कॉलेज पहुंचा भी था या नहीं। पुलिस ने बताया कि छात्र की गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कॉलेज के रास्ते में आने वाले सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।