मेरठ। देव काॅलेज जालंधर की ओर से आयोजित ईसीआई क्रिकेट टूर्नामेंट में मेरठ की जीसीए क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन कर जीत प्राप्त की। जीसीए ने रॉयल क्रिकेट एकेडमी को 108 रन से हराया।
जीसीए क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। टीम की ओर से जयवर्धन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 79 गेंदों में 128 रनों की पारी खेली। 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट एकेडमी की टीम मात्र 15.1 ओवरों में 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से मोहित ने सर्वाधिक 34 रन (28 गेंद) बनाए। गेंदबाजी में रणविजय और आरव ने तीन-तीन विकेट लिए। लव ने दो विकेट लिए। जयवर्धन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके लिए गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।