फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टर्फ टेक एकेडमी को हराकर फाइनल में पहुंची जीसीए की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
गेम सिटी एरेना में अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए रोचक मैच
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे 7वें अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को जीसीए और टर्फ टेक क्रिकेट एकेडमी के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच हुआ। इसमें जीसीए की टीम ने दो विकेट से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

टर्फ टेक क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.4 ओवर में 215 रन बनाए। इसमें सक्षम सिंह ने 49 गेंद पर 49 रन की पारी खेली और रुद्राक्ष सक्सेना ने मात्र 22 गेंद पर 48 रन की धमाकेदार पारी खेली। जीसीए की ओर से मुबीन ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट, वंश नागर और आरव तोमर ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीसीए क्रिकेट एकेडमी की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और 33.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 221 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से रजनीश पांडे ने 36 गेंद पर 59 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। शौर्य अधाना ने 30 गेंद पर 50 रन की पारी खेली। टर्फ टेक टीम की ओर से अर्श अहमद ने 3, यश ने 2 विकेट लिए। रजनीश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक और आयोजक नलिन अग्रवाल ने विजेता टीइ को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें