दौराला(मेरठ)। भराला गांव में आयोजित तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय कुराश मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के लिए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। तीसरे दिन गाजियाबाद की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। वहीं, 52 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय मंत्री सतेंद्र भराला व विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय भराला रहे। उत्तर प्रदेश राष्ट्र संघ के महासचिव विक्रांत कश्यप ने बताया कि अंतिम दिन अंडर 20 वर्ग में गाजियाबाद विजेता, सहारनपुर उपविजेता, कानपुर तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में गाजियाबाद विजेता, गौतमबुद्धनगर उपविजेता रहा। अंडर 20 बालिका वर्ग में 44 किग्र्रा. भार में शिवानी पाल, 48 किग्र्रा. में कोमल, 52 किग्र्रा. में अंजलि, 63 किग्र्रा. में खुशबू, 70 किग्र्रा. में रिया चौधरी विजेता रहे। सीनियर बालिका वर्ग में 44 किग्र्रा. में तुषिता सिंह, 48 किग्र्रा. में दीपिका, 52 किग्र्रा. में अंजलि, 57 किग्र्रा. में तनिष्का, 63 किग्र्रा. में मानविका गौतम, 70 किग्र्रा. में अंजलि, 78 किग्र्रा. में साक्षी गौतम, 87 किग्र्रा. में चित्र, 87 किग्र्रा. में सीमा विजेता रहे। बताया कि प्रतियोगिता में 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 52 खिलाड़ियों का नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। बताया कि यह खिलाड़ी दिल्ली में 2 से आठ जनवरी तक होनी वाली सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता और 27 से 29 जनवरी को उज्जैन में होने वाली जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। भाज्युमों के पूर्व जिला मंत्री मनिंदर विहान भराला ने ट्रॉफी देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान शिवम् पटेल, किरण कश्यप, मंजू नयाल, मोहित, विजय, अंजलि, सतेंद्र कुमार, किशनपाल, ब्रजवीर चौधरी व अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
कुराश मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते छात्र।- फोटो : LAWARD