फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम गन्ना पर्ची मिलने से किसान नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर/रोहटा। क्षेत्र के गांवों में किसानों को कम पर्ची भेजी जा रही है, जिस पर रोष प्रकट किया। किसानों के मुताबिक गेहूं की बुआई का समय है। खेतों में अभी गन्ना खड़ा है। किसानों ने पर्याप्त मात्रा में पर्ची भेजने की मांग की। किसानों का आरोप है कि समितियों से पर्याप्त मात्रा में पर्ची जारी नहीं की जा रही है। क्षेत्र के गांव हर्रा, मैनापूठी, खिवाई, डाहर, सरूरपुर, करनावल, पाथौली सहित एक दर्जन गांव के किसानों की सैकड़ों एकड़ गन्ने की फसल खड़ी है। किनौनी व दौराला मिल के पेराई सत्र को प्रारंभ हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है। किसान पर्ची को रोजाना गन्ना समिति के चक्कर काट रहे हैं। भाकियू नेता राजकुमार करनावल, सलीम, ऋषिपाल सिंह, सोनू त्यागी, राहुल, कंवरपाल, जगमोहन आदि के मुताबिक पेड़ी की फसल बर्बाद होती जा रही है। पेड़ी काटकर गेहूं की बुवाई होती थी। इस बार वह भी नहीं हो पाई, ऐसे में दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है। बारिश के बाद से अब हालत यह है कि किसानों को पर्ची न मिलने के कारण खेत में पड़ा गन्ना सूख रहा है। सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना के सचिव श्रीपाल सिंह के मुताबिक चीनी मिल की डिमांड के अनुसार इंडेंट जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें