सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में सामुदायिक सहभागिता गतिविधि के अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त
सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को सामुदायिक सहभागिता गतिविधि के अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त कैंपस अभियान का आयोजन किया गया।
अभियान के संयोजक डॉ. आरसी पांडेय ने विद्यार्थियों से कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण आज वैश्विक चिंता का विषय बन चुका है। इसका स्थायी समाधान तभी संभव है जब समाज स्थानीय स्तर पर जागरूक होकर ठोस पहल करे। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी अपने घर, विद्यालय और समुदाय में परिवर्तन का वाहक बन सकता है। डॉ. पांडेय ने छात्रों को कपड़े के थैले, स्टील की बोतलों और पुन: उपयोग योग्य वस्तुओं के प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
छात्र-छात्राओं ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से प्लास्टिक हटाओ, कैंपस को स्वच्छ बनाओ का संदेश दिया। कक्षा आठवीं की निधि यादव, आदित्य मौर्य, राशि हरोलिया, अवनी, तनु, और कक्षा सातवीं की अनूशा, लवी नागर, प्रिया, राशि व शिव व रुद्र ने भाग लिया। इसमें विद्यालय के शिक्षक दीपक बाबूराव, कृष्ण कुमार, मुकुल सिंह, मांधाता सिंह, आशीष कुमार, प्रतिभा कौशिक, मंजू दुबे सहित शिक्षकों का सहयोग रहा।