फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शरद पूर्णिमा पर आरएसएस का खीर सहभोज कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
सरधना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया
विज्ञापन
सरधना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर खीर सहभोज कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय केके पब्लिक स्कूल में किया गया। स्वयंसेवकों ने सामाजिक समरसता के पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया।
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा का यह दिन महर्षि वाल्मीकि का प्राकट्य दिवस भी है, जिन्होंने सनातन समाज को रामायण के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का आदर्श जीवन दर्शन प्रदान किया। स्वयंसेवकों को दो वर्गों बालक एवं वयस्क में विभाजित कर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल जय भवानी जय शिवाजी के उद्घोष से गूंज उठा। एकल गीत की प्रस्तुति हुई, ध्वज प्रणाम किया गया और सामूहिक प्रार्थना संपन्न हुई। सभी ने खीर सहभोज का आनंद लिया।
इस मौके पर नगर प्रचारक उदय, अजय, संजीत शर्मा, अमन सिंह, संजीव पंवार, आलोक जैन, अंकुर जैन, अभिनव जैन, अजय सोम, जितेंद्र विश्वकर्मा, अर्जुन राणा, संजय सोनी, शंकर सिंह, रविंद्र, शिवकुमार जैन, सुभाष, वेद प्रकाश, लोकेंद्र, योगेश वर्मा, नवीन बंसल, सचिन बागड़ी, प्रदीप, रक्षित गर्ग और प्रदीप बुद्धिराजा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें