मेरठ। सीसीएस यूनिवर्सिटी के काॅलोनी पार्क में शुक्रवार को बच्चों को कठपुतली और मैजिक शो के माध्यम से आतंकवाद से निपटने के साथ ही राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया गया। स्ट्रीट गुरुकुल के आचार्य बीबी शर्मा ने बताया कि खेल में नैतिक शिक्षा देने के लिए ये शो कराए गए। क्लब-60 और शिक्षा सेतु के संयोजक हरि विश्नोई ने सतर्क रहकर कर्तव्यनिष्ठ बने रहने पर जोर दिया। इस दौरान मेधावी शिवम, पुनीत और नैना को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह, अनंग पाल, मदीहा असलम सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
नुक्कड़ नाटक से जागरूक किया
मेरठ। विश्व मधुमेह दिवस पर मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन और एंडोक्राइनोलॉजी विभाग की ओर से जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया। उन्होंने बढ़ते मधुमेह के मामलों, संभावित कारणों, जटिलताओं और रोकथाम के उपायों के जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक में मधुमेह के लक्षण, जोखिम कारकों, गलत जीवनशैली के दुष्प्रभाव और समय पर जांच की जरूरत को दर्शाया गया। इस अवसर पर डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक, डॉ. धीरज राज बालियान, डॉ. अनुपमा, डॉ. योगिता, डॉ. आभा, डॉ. संध्या गौतम, डॉ. स्नेहलता वर्मा, डॉ. अविनाश सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो