फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हनुमान चालीसा पाठ से युवाओं को संस्कृति और एकता का संदेश दिया

विज्ञापन
सरधना। गांव ईकड़ी में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में हनुमान चालीसा पाठ आयोजित क
विज्ञापन
सरधना। गांव ईकड़ी में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सामूहिक रूप से पाठ किया।
विज्ञापन

जिला विद्यार्थी प्रमुख हर्ष शर्मा ने युवाओं में जागरूकता, समाज कल्याण और सनातन संस्कृति के संरक्षण पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने युवाओं से धर्म, संस्कृति और राष्ट्र सेवा में आगे आने का आह्वान किया। उपस्थित लोगों ने श्रद्धा भाव से हनुमान चालीसा का पाठ किया और धर्म के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं ताकि समाज में भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें