खतौली। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी करीब डेढ़ माह पूर्व हुई थी। अब पांच दिन पूर्व युवती ने एक बालक को जन्म दिया है। नगर में बालक को बेचे जाने की चर्चा है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी एक विवाहिता ने अपनी पड़ोसी युवती की शादी मेरठ निवासी अपने भाई के साथ डेढ़ माह पूर्व कराई थी। युवती अपनी ससुराल चली गई थी। ससुराल में युवती की गर्भस्थ हालत देख कर उन्होंने उसे रखने से इंकार कर दिया था। युवती के परिजनों ने किसी स्थान पर भर्ती कराया, जहां युवती ने एक नवजात को जन्म दिया।
परिजन युवती तथा उसके पुत्र को लेकर अपने घर आ गए। चर्चा है कि परिजनों ने नवजात को किसी को बेच दिया है। बताया गया है कि इस मामले को लेकर युवती की ननद थाने में भी शिकायत लेकर गई थी।
यह मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने ऐसी कोई जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई है।