फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विचारों और चित्रों के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का सशक्त संदेश दिया

विज्ञापन
सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शै​
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरधना की छात्राओं ने सोमवार को भूनी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। दोनों विद्यालयों की छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ थीम पर आधारित गतिविधियों में भाग लेकर अपनी भावनाओं को रंगों और विचारों के माध्यम से सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. आर.सी. पांडेय ने किया। उन्होंने छात्राओं के उत्साह और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरा समाज प्रगति की दिशा में अग्रसर होता है। शिक्षिका प्रतिभा कौशिक ने कहा कि छात्राओं ने अपने चित्रों और विचारों से यह संदेश दिया कि शिक्षा और आत्मविश्वास ही नारी की वास्तविक शक्ति हैं। विद्यालय की वार्डन पूनम शर्मा ने अतिथियों और सहभागी छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की सृजनात्मक गतिविधियां बालिकाओं में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और सामाजिक चेतना को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम दोनों विद्यालयों के बीच सहयोग, संवाद और सामूहिक विकास का सुंदर उदाहरण है। कार्यक्रम में शानवी, खुशी, श्रद्धा, निधि और रवीना शामिल रहीं। उन्होंने अपने विचारों और चित्रों के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर आरती, मीनाक्षी, कविता, ममता और संजय यादव मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें