फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल में गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद ने बढ़त बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल के मैदान पर खेली जा रही 35वीं जूनियर बालक-बालिका बास्केटबाल चैंपियनशिप के तीसरे दिन गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज कर बढ़त बनाई। सुबह खेले गए मुकाबले में गौतमबुद्धनगर की टीम ने बालक वर्ग में कानपुर की टीम को 43-09 के बड़े अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग के दूसरे मुकाबले में जौनपुर की टीम ने जालौन को 10-36 से हराया। तीसरे मुकाबले में बदायूं और कानपुर देहात के बीच हुए मुकाबले में कानपुर देहात की टीम ने 26-33 से जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में पहला मुकाबला जौनपुर और मथुरा के बीच खेला गया। इसमें मथुरा की टीम ने 22-04 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला गौतमबुद्ध नगर और पीलीभीत के बीच खेला गया। इसमें गौतमबुद्ध नगर ने 24-03 से एकतरफा जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में प्रयागराज की टीम में फिरोजाबाद को 10-31 से मात दी।
चौथा मुकाबला गाजियाबाद और मुरादाबाद के बीच खेला गया। इसमें गाजियाबाद की टीम 32-09 से विजयी रही। बालक वर्ग में भी गाजियाबाद की टीम ने कौशांबी को 71-37 से पराजित किया। बालक वर्ग में मिर्जापुर और सहारनपुर के बीच खेले गए मुकाबले में सहारनपुर में 19-35 से जीत दर्ज की। मुरादाबाद में प्रयागराज को 48-29 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें